नई दिल्ली, मार्च 29 -- दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने न्यूजीलैंड को दो विकेट से हराया क्राइस्टचर्च। अयाबोंगा खाका (छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद एनरी डर्कसन (72), सुने लूस (53) और कायला रेनेके (नाबाद 42) की बेहतरीन बल्लेबाजी से दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने पहले दिन-रात्रि एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को दो विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने मैडी ग्रीन के सर्वाधिक 85 रन की मदद से 50 ओवरों में 268 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए आयाबोंगा खाका के अलावा क्लोई ट्राइऑन ने भी दो विकेट लिए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन तक दो विकेट गंवा दिए। फिर एनरी डर्कसन और सुने लूस ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन जोड़े। फिर उतार-चढ़ाव भरे रोमांचक मैच की आखिरी गेंद पर कायला रेनेके ने छक्का लगाकर अपनी टीम को दो विकेट से जीत दिला दी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.