नई दिल्ली, मार्च 15 -- थीगाला प्लेयर्स चैंपियनशिप में फिर शीर्ष 10 में पहुंचे फ्लोरिडा। भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी सहिथ थीगला ने चार-अंडर 68 का शानदार स्कोर बनाकर 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाली प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप में एक राउंड रहते हुए शीर्ष 10 में वापसी कर ली। थीगाला फिलहाल रॉबर्ट मैकिंटायर, ऑस्टिन स्मॉथरमैन, जैकब ब्रिजमैन और सेप स्ट्राका के साथ संयुक्त 10वें स्थान पर हैं। भारतीय मूल के एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी अक्षय भाटिया दो-अंडर 70 का स्कोर बनाकर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्कॉटी शेफलर के साथ संयुक्त 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कनाडा के भारतीय मूल के खिलाड़ी सुदर्शन येल्लामाराजू ने छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर शीर्ष 20 में जगह बनाई। येल्लामाराजू अब पांच अंडर पार के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दु...