खेल : त्रीसा-गायत्री की रैंकिंग में लंबी छलांग
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- त्रीसा-गायत्री की रैंकिंग में लंबी छलांग नई दिल्ली। भारत की महिला युगल जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। भारतीय जोड़ी 12 स्थान चढ़कर 39वें से 27वें स्थान पर पहुंच गई है। उनके रैंकिंग अंक भी 33,692 से बढ़कर 44,192 हो गए हैं। पुरुष एकल रैंकिंग में भी शीर्ष पर बड़ा बदलाव हुआ। इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी दो स्थान ऊपर चढ़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए, जबकि वे राउंड ऑफ 16 में बाहर हो गए थे। आयुष शेट्टी दो स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 20 पर जबकि लक्ष्य सेन भी एक स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 13 पर आ गए। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियन बनना अब नामुमकिन सपना नहीं : गायत्री शीर्ष स्थान पर मौजूद शी यूकी भारत के आयुष शेट्टी से शुरुआत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.