नई दिल्ली, मार्च 14 -- त्रिकूद एथलीट अब्दुल्ला अबूबकर ने जीता स्वर्ण पदक बेंगलुरु। अब्दुल्ला अबूबकर ने इंडियन ओपन कूद प्रतियोगिता में पुरुषों की त्रिकूद स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने प्रतियोगिता के पहले दिन कड़े मुकाबले में प्रवीण चित्रावेल को हरा दिया। अंतरराष्ट्रीय एथलीट अबूबकर ने 16.05 मीटर और फिर 16.57 मीटर के बाद तीसरे प्रयास में 16.83 मीटर की दूरी तय करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने आखिरी तीन कूद नहीं लगाईं। प्रवीण को 16.78 मीटर की कूद के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ऊंची कूद में सेना के एथलीट सर्वेश अनिल कुशारे ने तीसरी कोशिश में 2.16 मीटर के साथ स्वर्ण जीता। पुरुषों की पोल वॉल्ट में देव मीना और कुलदीप कुमार 5.40 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की कोशिश में थे। लेकिन देव ने 5.25 मीटर पार कर पहला स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.