नई दिल्ली, अगस्त 25 -- तेलंगाना ओपन गोल्फ में अक्षय, मनु गंडास शीर्ष पर विकाराबाद (तेलंगाना)। चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा और गुरुग्राम के मनु गंडास ने सात-अंडर 65 के समान स्कोर बनाकर तेलंगाना ओपन गोल्फ के पहले दिन क्लब हाउस में एक शॉट की संयुक्त बढ़त हासिल की। मंगलवार को एक ही ग्रुप में खेल रहे दोनों गोल्फरों ने लीडरबोर्ड के शीर्ष पर जगह बनाई। अक्षय ने पहले से चौथे होल तक लगातार चार बर्डी लगाकर शानदार शुरुआत की। हैदराबाद के 19 वर्षीय विशेष शर्मा और दिल्ली के राशिद खान छह-अंडर 66 के समान स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। दोनों शीर्ष पर चल रहे अक्षय और मनु से एक शॉट पीछे हैं। नोएडा के लक्ष्य नागर पांच-अंडर 67 स्कोर से पांचवें स्थान पर रहे। कुल 132 खिलाड़ियों में से 27 खिलाड़ी अभी भी कोर्स पर थे। बाकी खिलाड़ी बुधवार सुबह अपना पहला राउंड पू...