नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- तेजस तिवारी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हल्द्वानी। उत्तराखंड में हल्द्वानी के तेजस तिवारी को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाणपत्र प्रधान किया है। यह उन्हें जून 2023 में पांच वर्ष, पांच महीने और सात दिन की आयु में सबसे कम उम्र के फीडे रैंक के शतरंज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाने पर दिया गया है। प्रमाणपत्र की जारी तिथि जून 2024 है, जबकि यह अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ। तेजस की यह उपलब्धि पूर्व में दर्ज हो चुकी है और अब आधिकारिक प्रमाणपत्र प्राप्त होने से इसकी औपचारिक पुष्टि हुई है। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के कक्षा तीन के छात्र तेजस 3.5 वर्ष की आयु से शतरंज खेल रहे हैं और कम उम्र में ही देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...