नई दिल्ली, फरवरी 27 -- ताचिकावा के गोल जमशेदपुर ने ईस्ट बंगाल को हराया कोलकाता। आखिरी समय में स्थानापन्न खिलाड़ी रेई ताचिकावा के गोल से जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में ईस्ट बंगाल को 2-1 से शिकस्त दे दी। जमशेदपुर की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे वह तीन मैच में नौ अंक से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। ईस्ट बंगाल इस सत्र की अपनी पहली हार से छह अंक पर है। ईस्ट बंगाल ने 40वें मिनट में एडमंड लालरिंडिका के गोल से बढ़त ली जो पहले हाफ तक कायम रही। पर जमशेदपुर ने शानदार वापसी की और 61वें मिनट में स्टीफन इजे के गोल से बराबरी की। फिर 84वें मिनट में उतारे गए जापानी मिडफील्डर ताचिकावा ने 87वें मिनट में टीम को जीत दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...