खेल : तस्कीन अहमद बांग्लादेश की टेस्ट टीम में शामिल
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- तस्कीन अहमद बांग्लादेश की टेस्ट टीम में शामिल ढाका। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। तस्कीन अब खालिद अहमद की जगह लेंगे। पहला टेस्ट 28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक मीरपुर में खेला जाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार को टीम में जगह नहीं मिली है। टीम : नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), शादमान इस्लाम, तंजिद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, इबादोत हुसैन और शोरिफुल इस्लाम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.