खेल : तलवारबाजी : पदक विजेताओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- तलवारबाजी : पदक विजेताओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा नई दिल्ली। भारतीय तलवारबाजी संघ (एफएआई) ने जापान में जारी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए 10 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता ने सोमवार को बताया कि रजत पदक विजेताओं को 7.5 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को पांच लाख रुपये मिलेंगे। मेहता ने कहा, हमारे तलवारबाजों ने एशियाई खेलों के लिए कड़ी मेहनत की है। यह पुरस्कार उनकी लगन और प्रतिबद्धता के प्रति छोटा सा सम्मान है। हमें उम्मीद है कि यह हमारे खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास, गर्व और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतिस्पर्धा करने और देश का नाम रोशन करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में सूचिका को मिला ब्रॉन्ज, मगर सेमीफाइनल हारने के बाद नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.