नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- तमिलनाडु बना लड़कों का अंडर-19 टेबल टेनिस चैंपियन देहरादून। शीर्ष वरीयता प्राप्त तमिलनाडु ने बुधवार को जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र को 3-1 से हराकर लड़कों के अंडर-19 वर्ग का टीम खिताब जीत लिया। पीबी अभिनंद तमिलनाडु की जीत के नायक रहे। उन्होंने पहले नील मुल्ये को 11-5, 11-3, 7-11, 11-6 से हराया और फिर उलट एकल में कुशल चोपड़ा पर 11-6, 11-6, 11-8 से शानदार जीत से टीम को खिताब दिलाया। महाराष्ट्र की टीम चोपड़ा पर काफी निर्भर थी क्योंकि उन्होंने इससे पहले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले एकल में एमआर बालामुरुगन को पांच गेम में हराया लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए। इससे पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने असम को जबकि महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को हराया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.