नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- तबीयत खराब होने पर स्वियातेक मैड्रिड ओपन से हटीं मैड्रिड। दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक एक अज्ञात बीमारी के कारण मैड्रिड ओपन से हट गई हैं। शनिवार को इगा को अमेरिकी खिलाड़ी एन ली के खिलाफ मैच के बीच से हटना पड़़ा और बाद में वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। विश्व की चौथे नंबर की पोलैंड की खिलाड़ी स्वियातेक ने जब मैच से हटने का फैसला किया तब ली 7-6, 2-6, 3-0 से आगे थीं। मैड्रिड में 2024 की चैंपियन स्वियातेक ने निर्णायक सेट में 0-2 से पिछड़ने के बाद मेडिकल टाइमआउट लिया। वह कोर्ट पर लौटीं, लेकिन उसके बाद उन्होंने आगे नहीं खेलने का फैसला किया। इस तरह से विश्व में 34वीं रैंकिंग की खिलाड़ी ली ने शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी पर करियर की दूसरी जीत दर्ज की। अब उनका मुकाबला लेयला फर्नांडीज से होगा।

हिंदी हिन्दुस्ता...