खेल : तनिष्का, प्राची विश्व तलवारबाजी के एलिमिनेशन ड्रॉ में
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- तनिष्का, प्राची विश्व तलवारबाजी के एलिमिनेशन ड्रॉ में हांगकांग। भारतीय तलवारबाज तनिष्का खत्री और प्राची लोहान इतिहास रचते हुए बुधवार को सीनियर विश्व तलवारबाजी में मुख्य एलिमिनेशन ड्रॉ में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बन गईं। नौ दिवसीय चैंपियशिप के पहले दिन प्रतिस्पर्धा करते हुए तनिष्का और प्राची ने राउंड रॉबिन पूल और शुरुआती एलिमिनेशन दौर की बाधा पार करते हुए मुख्य एलिमिनेशन ड्रॉ में जगह बनाई जो भारतीय तलवारबाजी के लिए अहम उपलब्धि है। दोनों अब 25 जुलाई को 64 खिलाड़ियों के एलिमिनेशन ड्रॉ में चुनौती पेश करेंगी। उनका लक्ष्य शीर्ष 32 में जगह बनाना होगा। पुरुष व्यक्तिगत फॉयल स्पर्धा में सचिन 107वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय रहे। यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कैसा है भारत का पूरा शेड्यूल? नीरज चोपड़ा इस दिन मचाएंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.