नई दिल्ली, मार्च 14 -- डोपिंग रोकने को खाद्य पूरकों की उचित जांच के निर्देश नई दिल्ली। भारत के डोपिंग में खराब रिकॉर्ड को देखते हुए खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को खिलाड़ियों के लिए तैयार पोषण और खाद्य पूरकों की उचित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के सूत्र ने बताया, यह कदम दूषित, मिलावटी या गलत लेबल वाले पोषण संबंधी सप्लीमेंट से खिलाड़ियों का प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सूत्र ने कहा, महासंघों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि खिलाड़ी जो भी खाद्य पूरक की खरीदारी करते हैं, उससे पहले उसकी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद...