नई दिल्ली, फरवरी 8 -- डेविस कप : भारत-नीदरलैंड्स 2-2 की बराबरी पर बेंगलुरु। युकी भांबरी और दक्षिणेश्वर सुरेश ने रविवार को मैराथन युगल मुकाबला जीत लिया। लेकिन फिर उलट एकल में सुमित नागल के हारने से भारत और नीदरलैंड्स के बीच डेविस कप क्वालीफायर में 2-2 की बराबरी हो गई। अब मुकाबले का फैसला निर्णायक पांचवें मैच से होगा। नागल एक सेट जीतने के बाद दुनिया के 88वें नंबर के खिलाड़ी जेस्पर डि जोंग से 7-5, 1-6, 4-6 से हार गए। इससे पहले युगल में दक्षिणेश्वर और भांबरी ने डेविड पेल और सैंडर एरेंड्स को 7-6, 3-6, 7-6 से हराकर भारत को 2-1 से बढत दिला दी थी। अब पांचवें में दक्षिणेश्वर सुरेश का सामना गाय डि ओडेन से होगा जिन्होंने शनिवार को नागल को हराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.