खेल : डेविस कप : दक्षिण कोरिया में दूसरे दौर का क्वालीफायर खेलेगा भारत
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- डेविस कप : दक्षिण कोरिया में दूसरे दौर का क्वालीफायर खेलेगा भारत नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया 18 और 19 सितंबर को भारत के खिलाफ डेविस कप दूसरे दौर के क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। भारत डेविस कप रैंकिंग में 19वें और कोरिया 16वें स्थान पर है। कोरिया का भारत के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 6-5 का है। भारतीय टीम का चयन 10 अगस्त को किया जाएगा। दूसरे दौर में विजयी रहने वाली टीम नवंबर में होने वाले अंतिम आठ मुकाबले में जगह बनाएगी। कोरिया 2022 और 2023 में 16 टीमों के डेविस कप फाइनल में पहुंच चुका है। भारत-कोरिया के बीच पिछला मुकाबला एक दशक पहले हुआ था जब भारत ने चंडीगढ़ में एशिया-ओसेनिया ग्रुप एक के मुकाबले में 4-1 से जीत दर्ज की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.