नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- डेफलंपिक्स में भारत के धनुष का स्वर्णिम निशाना नई दिल्ली। धनुष श्रीकांत ने रविवार को टोक्यो में डेफलंपिक्स (बधिर ओलंपिक) में पुरुषों की एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ भारत का खाता खोला। श्रीकांत ने 252.2 अंक के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत के ही मोहम्मद मुर्तजा वानिया ने 250.1 के अंतिम स्कोर के साथ रजत पदक जबकि कोरिया के बेक सेउंगहाक ने 223.6 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या अब दो हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.