नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह वॉरियर्स को पराजित किया दुबई। डेजर्ट वाइपर्स ने आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शारजाह वॉरियर्स पर शनिवार को चार विकेट से जीत हासिल करके अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी दावेदारी को और मजबूत कर दिया। वाइपर्स ने आठ मैचों में 14 अंकों के साथ शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली है। वॉरियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें टॉम एबेल ने सर्वाधिक नाबाद 35 रन बनाए। वाइपर्स की तरफ से डेविड पायने ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में वाइपर्स की टीम ने 13.5 ओवर में छह विकेट पर 91 रन बनाकर जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.