खेल : डूरंड कप : मोहन बागान क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- डूरंड कप : मोहन बागान क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोलकाता। मोहन बागान सुपर जायंट ने 135वें डूरंड कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां 'सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स' को 6-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मोहन बागान की जीत के नायक साहल अब्दुल समद रहे जिन्होंने पहले हाफ में ही हैट्रिक जमाई। उन्होंने 17वें, 19वें और 37वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा मनवीर सिंह (24वें मिनट), जेमी मैकलारेन (68वें मिनट) और टेकचाम अभिषेक सिंह (73वें मिनट) ने भी गोल दागे। इस जीत के साथ मोहन बागान ने ग्रुप ए में नौ अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स का अभियान बिना कोई अंक हासिल किए समाप्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.