खेल : डूरंड कप : ईस्ट बंगाल-मोहन बागान खिताबी भिड़ंत
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- डूरंड कप : ईस्ट बंगाल-मोहन बागान खिताबी भिड़ंत कोलकाता। भारतीय फुटबॉल की दो दिग्गज टीमें ईस्ट बंगाल और मोहन बागान सुपर जाइंट रविवार को डूरंड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मोहन बागान ने रिकॉर्ड 17 बार डूरंड कप जीता है जो ईस्ट बंगाल के 16 खिताबों से एक ज्यादा है। अब सबकी नजर इस पर होगी कि क्या ये आंकड़ा बराबरी पर पहुंचेगा? मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में शुरू होगा। मोहन बागान ने अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ईस्ट बंगाल ने उसी ग्रुप से दूसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम के तौर पर आगे का सफर तय किया। उन्होंने तीन मैचों में छह अंक हासिल किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.