खेल : डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट का खिताब जीता
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट का खिताब जीता बुडापेस्ट। स्वीडन के विश्व रिकॉर्डधारी मोंडो डुप्लांटिस ने शुक्रवार को पहली विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में 6.20 मीटर के साथ पुरुषों का पोल वॉल्ट खिताब जीत लिया। दो बार के ओलंपिक चैंपियन ने 6.20 मीटर तक बिना गलती के प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अपने ही विश्व रिकॉर्ड को एक सेंटीमीटर बेहतर करने की कोशिश में बार को 6.32 मीटर पर सेट किया। हालांकि वे तीनों प्रयासों में सफल नहीं हो पाए। यूनान के एमानुएल करालिस (6.15 मीटर) दूसरे जबकि नॉर्वे के सोंद्रे गुटोरमसेन (5.95 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की ऊंची कूद में ओलंपिक चैंपियन और विश्वधारी युक्रेन की यारोस्लावा महूचिक ने 1.99 मीटर के साथ खिताब जीता। ऑस्ट्रेलिया की निकोला ओलिसलागर्स (1.95 मीटर) दूसरे स्थान पर रहीं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.