खेल : डीपी गोल्फ में भारत की चुनौती पेश करेंगे शुभंकर, अनिर्बान
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- डीपी गोल्फ में भारत की चुनौती पेश करेंगे शुभंकर, अनिर्बान नई दिल्ली। शुभंकर शर्मा और अनिर्बान लाहिड़ी 15 से 18 अक्तूबर तक दिल्ली गोल्फ क्लब में होने वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। इसमें रॉरी मैक्लरॉय और गत चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड जैसे दिग्गज भी भाग लेंगे। चार मिलियन डॉलर इनामी राशि का यह टूर्नामेंट 'रेस टू दुबई' के नौ टूर्नामेंटों में आठवां है। डीपी वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप दुबई में नवंबर में होगी। शर्मा और लाहिड़ी के साथ इसमें गत ओपन चैंपियन रियान फॉक्स, शेन लॉरी, जस्टिन रोस, यूरोपीय राइडर कप कप्तान ल्यूक डोनाल्ड और राइडर कप स्टार विक्टर होवलैंड भी नजर आएंगे। यह भी पढ़ें- खेल : लंदन गोल्फ में खेलेंगी दीक्षा, प्रणवी और अदिति यह भी पढ़ें- खेल : रैकेटलॉन विश्व चैंपियनशिप में विक्रमादित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.