नई दिल्ली, जनवरी 6 -- डिकॉक, बेयरस्टो के दम पर सनराइजर्स ने कैपिटल्स को रौंदा सेंचुरियन। क्विंटन डिकॉक और जॉनी बेयरस्टो की पहले विकेट की अटूट शतकीय साझेदारी से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 10 विकेट से रौंद दिया। सोमवार रात कैपिटल्स ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 176 रन बनाए लेकिन सनराइजर्स ने 14.2 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। बेयरस्टो (45 गेंद, नाबाद 85 रन) और डिकॉक (41 गेंद, नाबाद 79 रन) ने पहले विकेट के लिए 177 रन की अटूट साझेदारी की। बेयरस्टो ने आठ चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने केशव महाराज के पारी के 12वें ओवर में पांच छक्के और एक चौका लगाकर 34 रन बनाए, जो अब एसए20 के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया है। डिकॉक ने पांच चौके और छह छक्के लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.