नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- डब्ल्यूटीएल में भाग लेंगे मेदवेदेव, रायबाकिना और बोपन्ना बेंगलुरु। पूर्व यूएस ओपन चैंपियन दानिल मेदवेदेव और 2022 की विम्बलडन चैंपियन एलेना रायबाकिना सहित कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी यहां 17 दिसंबर से होने वाले विश्व टेनिस लीग (डब्ल्यूटीएल) में भारतीय प्रशंसकों के सामने जलवा दिखाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस, फ्रांसीसी स्टार गेल मोंफिल्स और पाउला बडोसा भी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दूसरी ओर, शीर्ष स्तर के टेनिस से संन्यास लेने वाले रोहन बोपन्ना, सुमित नागल, युकी भांबरी, अंकिता रैना, श्रीवल्ली भामिदीपती और माया रेवती भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2022 में की गई थी और पहली बार भारत में इसका आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.