नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- दूसरा टेस्ट वेलिंगटन, जैकब डफी ने करियर और सीरीज में दूसरी पार पांच विकेट चटकाए। सिर्फ तीन टेस्ट खेलने वाले 31 साल के इस तेज गेंदबाज की कहर बरपाती गेंदों के सामने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 128 रन पर लुढ़क गई। न्यूजीलैंड को जीत के लिए मात्र 56 रन का लक्ष्य मिला जो उसने दस ओवर में एक विकेट पर 57 रन बनाकर हासिल कर लिया। नौ विकेट की जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड की यह 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में पहली जीत है। वहीं वेस्टइंडीज की सात मैचों में छठी हार है। एक मैच ड्रॉ रहा है। उसे पहली जीत की दरकार है। डफी ने 38 रन देकर पांच विकेट जबकि माइकल रे ने तीन विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज की ओर से दूसरी पारी में सिर्फ चार बल्लेबाज कैवेम हॉज (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.