नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- डकार कार रैली : चार पहिया वर्ग में इकलौते भारतीय टकाले नई दिल्ली। कार रैली ड्राइवर संजय टकाले लगातार दूसरी बार डकार रैली में चार पहिया वाहन वर्ग के 'क्लासिक श्रेणी (विंटेज कार रैली प्रतियोगिता)' में चुनौती पेश करेंगे। वह इस वर्ग में इकलौते भारतीय रैली ड्राइवर होंगे। रैली 3 से 17 जनवरी तक सऊदी अरब में होगी। टकाले पिछले आयोजन में कुल 18वें और अपनी श्रेणी में 10वें पायदान पर रहे थे। फ्रांस के नेविगेटर मैक्सिम राउद के साथ 57 साल के ताकले 'एयरोस्पेस रेसर्स' टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें फ्रांस की कंपनी सहारियन से तकनीकी और लॉजिस्टिक्स सहायता मिलेगी। टकाले ने तीन दशक लंबे करियर में एशिया-पैसिफिक प्रोडक्शन कप खिताब जीतने के साथ विश्व रैली की चुनिंदा चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.