खेल : ट्रायन ने मेलबर्न रेनेगेड्स को फाइनल में पहुंचाया
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- ट्रायन ने मेलबर्न रेनेगेड्स को फाइनल में पहुंचाया मेलबर्न। क्लो ट्रायन की शानदार अर्धशतकीय पारी से मेलबर्न रेनेगेड्स ने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ पांच विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही रेनेगेड्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के फाइनल में जगह बना ली। शनिवार को खेले गए मैच में ट्रायन ने 17 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने टूर्नामेंट इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी की। रेनेगेड्स को 8 ओवर में 100 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 29 रन पर ही चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी। तब ट्रायन ने मोर्चा संभाला और छह चौके तथा चार छक्के जड़ते हुए टीम को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 103 के स्कोर तक पहुंचा फाइनल का टिकट दिला दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.