नई दिल्ली, जुलाई 26 -- राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज आज से नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में सोमवार से शुरू हो रही है। 2 अगस्त तक होने वाली चैंपियनशिप में 25 से अधिक देशों के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। भारत की टीम में चार ओलंपियन शामिल हैं - श्रीजा अकुला, जी. सत्यन, मानव ठक्कर और हरमीत देसाई। आईटीटीएफ पुरुष युगल रैंकिंग में मानव ठक्कर के साथ दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी मानुष शाह भी टीम में हैं। हरमीत देसाई मौजूदा पुरुष एकल चैंपियन के तौर पर उतरेंगे। इससे पहले 2019 में कटक में हुए टूर्नामेंट में भारत ने सभी सात स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था और ऐसा करने वाला वह तीसरा देश बना था। हांगकांग चीन ने 1983 में ऐसा किया था, जबकि इंग्लैंड ने पहले तीन संस्करणों 1971, 1973 और 1975 में यह ...