खेल : टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला, पायस 'टॉप्स' में शामिल
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला, पायस 'टॉप्स' में शामिल नई दिल्ली। एशियाई खेलों के भारतीय टीम में चुनी गईं युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी सिंड्रेला दास और पायस जैन को खेल मंत्रालय के टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के विकास समूह में शामिल किया गया है। सीनियर खिलाड़ी मनिका बत्रा के अगले महीने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए धनराशि को भी मंजूरी दे दी गई है। एशियाई खेलों के लिए भारत की 10 सदस्यीय टेबल टेनिस टीम में सिंड्रेला, श्रीजा अकुला, दीया चितले, यशस्विनी घोरपड़े, सुतीर्था मुखर्जी, जी सत्यन, मानुष शाह, मानव ठक्कर, हरमीत देसाई और पायस शामिल हैं। कोलकाता की रहने वाली 17 वर्षीय सिंड्रेला ने इस साल की शुरुआत में थाईलैंड में एशियाई युवा चैंपियनशिप में लड़कियों के युगल में रजत पदक और लड़कियों के एकल में कांस्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.