नई दिल्ली, जुलाई 12 -- सुमित नागल हार के साथ ट्राइस्टे चैलेंजर से बाहर नई दिल्ली। सुमित नागल का ट्राइस्टे चैलेंजर में शानदार सफर शनिवार को इटली के शहर में साथी क्वालीफायर मातेज डोडिग से सेमीफाइनल में मिली हार के साथ समाप्त हो गया। नागल ने अंतिम-चार के मुकाबले में एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन अंततः अपने क्रोएशियाई प्रतिद्वंद्वी डोडिग (368वें स्थान) से 3-6, 4-6 से हार गए। भारतीय टेनिस खिलाड़ी को क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में अपने प्रदर्शन के लिए 7225 यूरो की पुरस्कार राशि और 25 रैंकिंग अंक मिले। नागल के अच्छे प्रदर्शन से उन्हें सोमवार को जारी होने वाली नई रैंकिंग में 10 स्थान की छलांग लगाकर 286वें स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.