खेल : टेनिस खिलाड़ी माया ने पहला पेशेवर खिताब जीता
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- टेनिस खिलाड़ी माया ने पहला पेशेवर खिताब जीता नई दिल्ली। भारत की उभरती युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन ने पुर्तगाल में डब्ल्यू35 लागोस टूर्नामेंट के रूप में पहला पेशेवर खिताब जीता है। क्वालीफायर माया ने रविवार को फाइनल में स्पेन की सेलिया सेर्विनो रुइज को 6-4, 6-2 से हराया। इस जीत से यह 17 वर्षीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बाद पेशेवर एकल खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गई है। माया ने यूक्रेन की येलीजावेटा कोट्लियार के साथ युगल खिताब भी जीता। माया ने टूर्नामेंट जीतने के बाद कहा, यह तो बस शुरुआत है। यह मेरा पहला खिताब है। यह मेरे पेशेवर करियर की शुरुआत के लिए अच्छा संकेत है। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला है कि मैं अच्छी तरह से चुनौती पेश कर सकती हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.