नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- टेनिस : भारत ने न्यूजीलैंड का सफाया किया नई दिल्ली। युवा वैष्णवी अडकर और सहजा यमलापल्ली के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने बिली जीन किंग कप टेनिस के एशिया-ओशियाना ग्रुप एक में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया। बुधवार को यहां वैष्णवी ने पहले मैच में न्यूजीलैंड की आइशी दास को 6-2, 6-4 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर दूसरे एकल सहजा ने वैलेंटिना इवानोव को 6-1, 6-3 से मात दी। तीसरे मुकाबले में रुतुजा भोसले और अंकिता रैना की जोड़ी ने महिला युगल में एरिन रूटलिफ और मोनिक बैरी की जोड़ी को 6-4 6-2 से हराकर भारत की आसान जीत सुनिश्चित की। उससे पहले भारत वर्षा से प्रभावित मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 1-2 से हार गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.