नई दिल्ली, जून 14 -- टी-20 : श्रीलंका ने विंडीज से सीरीज बराबर की किंग्स्टन (जमैका)। श्रीलंका ने कामिल मिसरा और दासुन शनाका के अर्धशतकों से वेस्टइंडीज को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 37 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर छह विकेट पर 194 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 18.1 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। रोवमेन पावेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा और दुशमंथा चमीरा ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले मिसरा ने 40 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए और शनाका (24 गेंदों में 58 रन) के साथ 101 रन की साझेदारी की। यह भी पढ़ें- खेल : टी-20 : श्रीलंका ने विंडीज से सीरीज बराबर की वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ ने चार ओवर में 32 रन देकर त...