नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- नई दिल्ली, एजेसी। टीम इंडिया के सदस्य एशियाई खेलों के लिए अब भी सही साइज की किट का इंतजार कर रहे हैं। खिलाड़ियों की जर्सी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के किट उपलब्ध कराने वाले जेएसडब्ल्यू इंस्पायर के बीच बातचीत हुई है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम रविवार तड़के राजधानी से रवाना होगी। टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच में अपनी मानक पोशाक पहनेंगे। इसके बाद वे 28 सितंबर से शुरू होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए एशियाई खेलों की आधिकारिक पोशाक पहनेंगे। आईओए के एक सूत्र ने कहा, क्रिकेटरों की पोशाक के साइज में कुछ समस्या थी, जिसे काफी हद तक ठीक कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- जापान में दो जर्सी का इस्तेमाल करेगी भारतीय टीम, एशियन गेम्स के लिए भी किट मिली ...