नई दिल्ली, जनवरी 21 -- टाटा मास्टर्स : गुकेश ने प्रज्ञाननंदा से ड्रॉ खेला विज्क आन जी (नीदरलैंड्स)। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने हमवतन आर प्रज्ञाननंदा के साथ अंक बांटकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में लगातार चौथी बाजी ड्रॉ खेली जबकि अर्जुन एरिगेसी भी अनीश गिरी के डिफेंस को नहीं तोड़ सके। प्रज्ञाननंदा का इस टूर्नामेंट में सफर अच्छा नहीं रहा है। उन्हें दो बाजियों में हार का सामना करना पड़ा जबकि दो ड्रॉ खेलीं। वह गिरी के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं। भारत के ही अरविंद चिदंबरम को अमेरिकी हैंस मोके नीमन से पहली हार झेलनी पड़ी, जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने चेक गणराज्य के दाई वान गुयेन को पराजित किया। अब्दुसत्तोरोव और नीमन तीन अंकों के साथ संयुक्त पहले स्थान पर हैं जबकि अर्जुन एरिगेसी, उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव और नीदरलैंड्स के जॉ...