खेल : झांग ने ओलंपिक चैंपियन को हरा डायमंड लीग खिताब जीता
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- झांग ने ओलंपिक चैंपियन को हरा डायमंड लीग खिताब जीता वॉशिंगटन। चीन की झांग जियाले ने यूजीन में डायमंड लीग मीट में महिलाओं के हैमर थ्रो में 77.94 मीटर के करियर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से खिताब जीत लिया। उन्होंने शनिवार को ओलंपिक चैंपियन और दो बार की विश्व चैंपियन कनाडा की कैमरिन रोजर्स को हराया। 19 साल की चीनी एथलीट ने अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। वह नौ महिला एथलीटों में सबसे युवा एथलीट रहीं। झांग ने पिछले साल टोक्यो में अपने विश्व चैंपियनशिप पदार्पण पर 77.10 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीता था, जबकि वहां रोजर्स ने स्वर्ण पदक जीता था। यहां रोजर्स 77.81 मीटर के साथ दूसरे स्थान जबकि अमेरिकी डीएना प्राइस 76.95 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.