नई दिल्ली, जनवरी 4 -- ज्वेरेव के दम पर जर्मनी ने नीदरलैंड्स को हराया सिडनी। अलेक्जेंडर ज्वेरेव की दो जीत की बदौलत युनाइटेड कप में जर्मनी ने रविवार को नीदरलैंड्स को शिकस्त दे दी। उन्होंने एकल मुकाबले में दुनिया के तीसरे नंबर के टैलन ग्रीक्सपूर को 7-5, 6-0 से हराया। इससे पहले 28 साल के खिलाड़ी ज्वेरेव और लॉरा सीगमंड ने ग्रीकस्पूर और डेमी शुअर्स के खिलाफ मिक्स्ड डबल्स में 6-3, 6-2 से जीत हासिल की। ग्रुप एफ मुकाबले के सबसे पहले मुकाबले में जर्मनी की ईवा लिस ने सुजैन लैमेंस को 6-2, 6-2 से हराकर टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले जीत खिलाड़ियों का मनोबल मजबूत करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...