नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- यूएस ओपन : पहले खिताब की तलाश में दस बार असफल रहे हैं जर्मनी की अलेक्जेंडर, पांच सेट में जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे ज्वेरेव की मैराथन मुकाबले में संघर्षपूर्ण जीत, रायबाकिना और गफ भी दूसरे दौर में

प्रतियोगिता में ज्वेरेव का प्रदर्शन 11वीं बार हिस्सा ले रहे हैं ज्वेरेव साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में

हालिया मुकाबले की स्थिति 02 बार सेमीफाइनल में पहुंचे, पांच साल पहले एक बार उपविजेता रहे न्यूयॉर्क, एजेंसी। पहले यूएस ओपन खिताब की तलाश में लगे शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव को मंगलवार को अपने आगाज मुकाबले में ही दिन में तारे नजर आ गए। उन्हें गैर वरीय लोरेंजो सोनेगो को मैराथन मुकाबले में हराने में चार घंटे 52 मिनट लग गए। गनीमत रही कि 1-2 से पिछड़ने के बाद उन्होंने अपने अनुभव के दम पर आखिरी दोनों स...