खेल : ज्योति याराजी को एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मिला
नई दिल्ली, जून 24 -- ज्योति याराजी को एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मिला भुवनेश्वर। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 100 मीटर बाधा दौड़ एथलीट ज्योति याराजी ने चोट के कारण लगभग एक वर्ष मैदान से दूर रहने के बाद बुधवार को राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स के पहले दिन ही एशियाई खेलों का क्वालीफिकेशन मानक हासिल कर लिया। उन्होंने हीट में 13.14 सेकंड का समय निकाला। यह भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा एशियाई खेलों के लिए निर्धारित 13.34 सेकंड के क्वालीफिकेशन मानक से बेहतर रहा। 26 वर्षीय ज्योति ने 2022 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। उनके नाम 100 मीटर बाधा दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.78 सेकंड का है, जो उन्होंने 2023 में बनाया था। उन्हें पिछले वर्ष जून में अभ्यास के दौरान गंभीर चोट लग गई थी, जिससे उन्हें लंबे समय प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से दूर रहना पड़ा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.