खेल : जोंटी रोड्स ने रोहित और कोहली का समर्थन किया
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- जोंटी रोड्स ने रोहित और कोहली का समर्थन किया नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और धाकड़ क्षेत्ररक्षक जोंटी रोड्स का मानना है कि भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की 2027 वनडे विश्व कप के लिए टीम की योजनाओं में अहम भूमिका हो सकती है। रोड्स ने जियो स्टार से कहा, जब दबाव वाले पलों की बात आती है, तो विश्व कप में बहुत ज्यादा दबाव होता है। खिलाड़ी शारीरिक रूप से तो खुद को संभाल सकते हैं, लेकिन मानसिक मज़बूती एक ऐसी चीज है जिसे हम अक्सर चयन के समय ध्यान में नहीं रखते। इसलिए रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी का आपकी टीम में होना विश्व कप में बहुत बड़ी बात है। गिल को भी रोहित और कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहने से फायदा हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.