खेल : जेपीएल नीलामी : रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये बिके
नई दिल्ली, मई 31 -- जेपीएल नीलामी : रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये बिके जमशेदपुर। विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज पहली झारखंड प्रीमियर लीग (जेपीएल) की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें कोयलंचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपये में खरीदा। पहले मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े रहे गुमला के इस क्रिकेटर का बेस प्राइस 4 लाख रुपये था। विराट सिंह को छोटा नागपुर रॉयल्स ने 13 लाख रुपये में खरीदा जबकि एम.डी. कैफ को जमशेदपुर स्टीलर्स ने 12.50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। छह फ्रेंचाइजी रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटा नागपुर रॉयल्स, कोयलंचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स वाली लीग का पहला संस्करण 10 जून से जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा। यह भी पढ़ें- खेल : जेपीएल नीलामी : रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.