खेल : जूनियर राष्ट्रीय हॉकी : कर्नाटक और ओडिशा जीते
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- जूनियर राष्ट्रीय हॉकी : कर्नाटक और ओडिशा जीते कोयंबटूर। कर्नाटक, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा ने 16वीं 'हॉकी इंडिया' जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सातवें दिन सोमवार को डिवीजन 'ए' के मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। दूसरी ओर, मणिपुर और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ। कोयंबटूर हॉकी ग्राउंड में खेले गए दिन के शुरुआती दोनों मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जिसमें कर्नाटक ने बंगाल और झारखंड ने दिल्ली को समान 4-3 के अंतर से हराया। इस डिविजन के अन्य मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को 4-0 से, जबकि ओडिशा ने मणिपुर को 4-1 से पराजित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.