खेल : जीसीटी ग्रैंड फिनाले : प्रज्ञाननंदा पहली बाजी में हारे
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- जीसीटी ग्रैंड फिनाले : प्रज्ञाननंदा पहली बाजी में हारे सेंट लुइस (अमेरिका)। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा यहां ग्रैंड चेस टूर के ग्रैंड फिनाले की पहली बाजी में अमेरिकी दिग्गज और खिताब के प्रबल दावेदार फैबियानो कारुआना से हार गए। मुकाबला 48 चालों तक चला। क्लासिकल बाजी जीतने पर छह अंक मिलते हैं इसलिए कारुआना ने शुरुआत में ही बड़ी बढ़त बना ली है। अब देखना होगा कि दुनिया के मौजूदा तीसरे नंबर के कारुआना के खिलाफ प्रज्ञाननंदा कैसे वापसी करते हैं। दो क्लासिकल गेम के बाद दो रैपिड गेम खेले जाएंगे जिनमें हर जीत के लिए चार अंक मिलेंगे। फिर चार ब्लिट्ज गेम होंगे जिनमें हर गेम के लिए दो अंक निर्धारित हैं। तीसरे स्थान के लिए दिन के दूसरे मुकाबले में विंसेंट कीमर और वेस्ली सो की बाजी ड्रॉ रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.