नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- जीसीएल : एसजी पाइपर्स ने अमेरिकन गैम्बिट्स को हराया मुंबई। ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका के शानदार प्रदर्शन और नीनो बत्सियाश्विली की आखिरी समय में जीत की बदौलत अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने खिताब की दौड़ में जगह बना ली है। उसने बुधवार को यहां ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) में फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स को 10-4 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में अपग्रेड मुंबई मास्टर्स ने पीबीजी अलास्कन नाइट्स पर 18-2 से शानदार जीत हासिल की। दिन के आखिरी मैच में त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स का मुकाबला गैंगेस ग्रैंडमास्टर्स से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.