नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- जीव ने खत्म किया 13 साल का खिताबी सूखा कोलंबो। भारत के महान गोल्फर जीव मिल्खा सिंह का 13 साल का खिताबी इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। उन्होंने आईजीपीएल ऑमंत्रण श्रीलंका टूर्नामेंट जीतकर पहले सत्र का शानदार अंत किया। वर्ष 2012 के बाद से प्रो टूर्नामेंट नहीं जीत सके 54 वर्षीय जीव ने छह अंडर 65 और कुल 15 अंडर का स्कोर करके ऑर्यन रूपा ऑनंद को एक शॉट से हराया। जीत के बाद भावुक हुए जीव ने कहा, मैंने श्रीलंका में पहले कभी नहीं खेला है। मेरे लिए यह भावुक पल है क्योंकि यही वह जगह है जहां मेरे माता-पिता में प्रेम हुए और उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। भारत के ही पुखराज सिंह संयुक्त 12वें स्थान पर रहने के बावजूद आईजीपीएल ऑर्डर ऑफ मेरिट जीत गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.