खेल : जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दाम्बुला सिक्सर्स से जुड़े
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दाम्बुला सिक्सर्स से जुड़े कैंडी। जिम्बाब्वे के कप्तान और ऑलराउंडर सिकंदर रजा, दाम्बुला सिक्सर्स में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मार्केस एकरमैन की जगह शामिल हो गए हैं। एकरमैन चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। सिकंदर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने 374 टी-20 मैचों (139 अंतरराष्ट्रीय समेत) में लगभग 137 के स्ट्राइक रेट से 7,572 रन बनाए हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 255 विकेट भी लिए हैं। इस बीच, अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी टीम छोड़ने से पहले दाम्बुला के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वे कोलंबो कैप्स के खिलाफ मैच के बाद टीम छोड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.