नई दिल्ली, मार्च 29 -- जापान ग्रांप्री : एंटोनेली ने लगातार दूसरी एफवन रेस जीती सुजुका। मर्सिडीज के 19 वर्षीय ड्राइवर किमी एंटोनेली ने रविवार को जापानी ग्रांप्री में मैक्लॉरेन के ऑस्कर पियास्त्री को पछाड़ते हुए लगातार दूसरी फॉर्मूला वन (एफ1) रेस जीत ली। इटली के एंटोनेली ने ऑस्ट्रेलिया के ड्राइवर को 13.7 सेकंड के अच्छे अंतर से पछाड़ा। फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर्क तीसरे और मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल चौथे स्थान पर रहे। मैक्लॉरेन के लैंडो नॉरिस पांचवें और फेरारी के लुइस हैमिल्टन छठे स्थान पर रहे। एंटोनेली दो सप्ताह पहले चीन में करियर की पहली एफवन रेस जीतकर इतिहास के दूसरे सबसे कम उम्र के विजेता बने थे। सबसे कम उम्र के विजेता का रिकॉर्ड मैक्स वेर्स्टापेन के नाम है। उन्होंने 2016 में 18 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब तीन रेस में एंटोनेली...