नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- जापान ओपन में लक्ष्य, प्रणय के सामने कड़ी चुनौती कुमामोटो (जापान)। भारतीय शटलर एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां शुरू हो रहे कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में फिर लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। हालांकि उन्हें कड़ी चुनौती मिलेगी। लक्ष्य मौजूदा सत्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सातवें वरीय इस 24 वर्षीय खिलाड़ी को पहले दौर में जापान के कोकी वतनबे का सामना करना पड़ेगा। विश्व चैंपियनशिप 2023 के कांस्य विजेता प्रणय मलेशिया के जुन हाओ लियोंग के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे। अमेरिकी ओपन विजेता आयुष शेट्टी पहले दौर में शीर्ष वरीय थाईलैंड के कुनलावुत विदितसर्न से भिड़ेंगे। मकाऊ ओपन के सेमीफाइनलिस्ट थारुण मन्नेपल्ली का मुकाबला कोरिया के जियोन ह्योक जिन से होगा, जबकि किरण जॉर्ज का मुकाबला क्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.