खेल : जर्मन मास्टर्स : अवनि ने कट हासिल किया
नई दिल्ली, मई 16 -- जर्मन मास्टर्स : अवनि ने कट हासिल किया हैम्बर्ग (जर्मनी)। भारतीय गोल्फर अवनि प्रशांत ने दूसरे दौर में चार अंडर 69 का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर जर्मन मास्टर्स के कट में जगह बना ली। अब वह संयुक्त 47वें स्थान पर हैं। इस तरह अवनि कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहीं। इस टूर्नामेंट में भारत की ही प्रणवी उर्स और वाणी कपूर कट में जगह नहीं बना पाईं। प्रणवी ने दूसरे दौर में एक ओवर पार का स्कोर बनाया और कुल मिलाकर चार ओवर के साथ संयुक्त 72वें स्थान पर रहीं। वाणी पहले दौर के बाद ही टूर्नामेंट से हट गई थीं। जर्मनी की एस्थर हेंसेलीट (64-71) दूसरे दौर में दो अंडर 71 का कार्ड खेलकर कुल नौ अंडर पार के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.