नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- चोट के कारण सत्र से बाहर हो सकते हैं एम्बापे मैड्रिड। रियाल मैड्रिड के फॉरवर्ड किलियन एम्बापे पर ला लिगा के सत्र से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। क्लब ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि शुक्रवार रात रियाल बेटिस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मैच के दौरान एम्बापे को मांसपेशियों में चोट लग गई थी। उस समय रियाल मैड्रिड 1-0 से आगे चल रहा था। टीम की वेबसाइट के अनुसार, जांच के बाद पता चला है कि उनके बाएं पैर की 'सेमीटेंडिनोसस' मांसपेशी में चोट लगी है। एम्बापे ने ला लिगा के इस सत्र में अब तक 24 गोल किए हैं। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी पिछले मैच मे हो गए थे इंजर्ड, क्या आज के IPL मैच के लिए फिट है ये ओपनर? जानिए एम्बापे की वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.