नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- चोट के कारण झेंग क्विनवेन स्टटगार्ट ओपन से हटीं बर्लिन। चीन की झेंग क्विनवेन चोट के कारण अगले सप्ताह स्टटगार्ट में होने वाले डब्ल्यूटीए 500 इवेंट से हट गई हैं। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। झेंग के हटने से 2026 सीजन में क्ले-कोर्ट पर उनका पदार्पण टल जाएगा। दुनिया में 46वें नंबर की फिलिपींस की एलेक्जेंड्रा एला मुख्य ड्रॉ में उनकी जगह लेंगी। झेंग आखिरी बार मार्च में डब्ल्यूटीए 1000 मियामी ओपन टूर्नामेंट में खेली थीं, जहां चौथे राउंड में उन्हें बेलारूस की दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका से 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा था और वे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.